आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में लगे हाइड्रा की टक्कर से महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज।
मूल रूप से हाथरस के हासयन की रहने वाली उर्मिला सिंह अपने बेटे ताजगंज में 15 वीं बटालियन पीएसी परिसर में रह रहे आरक्षी कृष्ण प्रताप सिंह के पास रह रहीं थीं, उर्मिला सिंह को बुधवार को उनकी बेटी कोमल स्कूटी से दिल्ली गेट पर डॉक्टर को दिखाने के लिए ले जा रहीं थीं। शाम छह बजे, आगरा कॉलेज से राजा की मंडी की तरफ जाते समय, राजा की मंडी चौराहे पर गडढे के चलते कोमल ने स्कूटी के ब्रेक लगाए, पीछे से मेट्रो के काम में लगी हाइड्रा आ रही थी उसने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे उर्मिला सिंह और कोमल गिर गईं, उर्मिला सिंह हाइड्रा के पहिए के नीचे आ गईं उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ( Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case)
हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में कृष्ण प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना लोहामंडी में अज्ञात हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।