नई दिल्लीलीक्स….आईपीएल मैच में कैच लेने के दौरान सिर के बल गिरे तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी. मैदान में बुलाई एंबुलेंस. अस्पताल में कराए गए भर्ती
इंडियन प्रीमियर लीग में मैच के दौरान आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ा हादसा घटित हो गया. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को खेले जा रहे मैच के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने की कोशिश में सिर के बल गिर गए. वो कैच लेने के लिए पीछे की ओर गिरे जिससे उनका सिर जोर से जमीन में जा टकराया. चोट इतनी गंभीर थी कि मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई और एनगिडी को ले जाकर तुरंत अस्पताल रवाना किया गया.हालत स्थिर, जल्द मिलेगी छुट्टी
इस घटना के कारण करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा. आईपीएल मैनेजमेंट की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी कि कि एनगिडी की हालत खतरे से बाहर है ओर उन्हें जल्द डिस्चार्ज किया जाएगा. यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में हुई. अक्षर पटेल की फुल लेंथ गेंद पर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने हवा में शॉट खेला. गेंद मिड आफ के ऊपर गई, जहां से एनगिडी कैच लेने की कोशिश में दुर्घंटना का शिकार हो गए.