आगरालीक्स….हेल्प आगरा को जनसेवार्थ दान में मिली ईको एंबुलेंस. 50 वर्ष पूरे होने पर इस कंपनी ने की भेंट .
हेल्प आगरा संस्था को एक ईको एम्बुलेंस मरीज सेवार्थ दान में मिली है। यह एम्बुलेंस सिकन्दरा स्थित 'सगारी लैदरस प्राइवेट लिमिटेड" ने 50 वर्ष पूर्ण होने पर सीएसआर के तहत भेंट की है। डायरेक्टर औलिया गुजराल एवं पीके गुप्ता ने एम्बुलेंस की चाभी अपने स्टाफ, कर्मचारियों की मौजूदगी में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को सौंपी।हेल्प आगरा के एम्बुलेंस बेड़े में इसको मिलाकर अब 14 एम्बुलेंसे हो गई। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दानदाता परिवार के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे हेल्प एम्बुलेंस सेवा और व्यापक होगी। इस मौके पर हेल्प आगरा के सीए दीपेन्द्र मोहन, महामंत्री गौतम सेठ,विशेष बंसल, राजेन्द्र बंसल, नितिन अग्रवाल, अभिषेक, आर सी अग्रवाल,अक्षत,राजदीप,पंकज,रोशन गयावर,नंदकिशोर गोयल व जगवीर सिंह की उपस्थिति रही।