आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टर के बेटे को सिंगापुर से मिला नौकरी का आफर, पिता की रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, मौत
आगरा के खेरागढ़ के पाय सितौली गांव के रहने वाले संजय सिकरवार पशु चिकित्सक हैं. उनके बड़े बेटे सतीश बीएसएफ में जवान हैं और नगालैंड में तैनात हैं. छोटा बेटा 20 साल का अनुज सिकरवार बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष का छात्र है. अनुज को कुछ दिन पहले ही सिंगापुर की एक कंपनी से नौकरी का आफर मिला था.चचेरे भाई के घर पहुंचने पर खून से लथपथ मिला अनुज
शनिवार सुबह डॉ. संजय सिकरवार के घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान अनुज ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर खुद को गोली मार ली. करीब सुबह नौ बजे अनुज का चचेरा भाई रामू घर पहुंचा. घर पर बिस्तर पर अनुज खून से लथपथ पड़ा था. अनुज को इलाज के लिए आगरा लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई. इस घटना से हर कोई हैरान है. अनुज ने खुद को गोली क्यों मारी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शर्मा का कहना है कि अनुज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.