Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agraleaks Bulletin: Read today’s top news stories
टॉप न्यूज़

Agraleaks Bulletin: Read today’s top news stories

202

आगरालीक्स…खान सर ने देखा ताजमहल, रेसलर विनेश फोगाट बोलीं—मैं भी शोषण की शिकार, चेन्नई में चलती फ्लाइट का गेट खोलकर कूदा यात्री, दिल्ली अग्निकांड में 9 की मौत….पढ़ें आज की प्रमुख खबरें.

विनेश फाोगाट बोलीं—मैं भी शोषण का शिकार
ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा।

चलती फ्लाइट का गेट खोलकर कूदा यात्री
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।

आगरा में चोरी का गिरोह चला रहे पांच युवक पुलिस ने पकड़े
आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना मलपुरा व सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 05 चोरों को किया गया गिरफ्तार. ये पांचों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और गिरोह बनाकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल (02 चोरी की, 01 घटना में प्रयुक्त), 01 मोबाइल (चोरी का) व 04 मोबाइल (घटना में प्रयुक्त) सहित अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

खान सर ने देखा ताजमहल
फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया. रविवार सुबह वह आगरा पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. उनको देखते ही मौजूद पर्यटकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह छा गया. हर कोई खान सर के साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था संभाली और लोगों को नियंत्रित किया.

रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े बच्चे, एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टर से बचाया
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू कर लिया है. करीब 16 घंटे तक टंकी पर फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को वायुसेना ने 15 मिनट के अंदर पूरा कर लिया. उसी हेलीकॉप्टर से दोनों बच्चों को गोरखपुर ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ. शनिवार, 2 मई की दोपहर पांच बच्चे करीब 100 फीट ऊंची टंकी पर रील बनाने के लिए चढ़ रहे थे. इनमें से दो बच्चे ऊपर पहुंच गए थे, जबकि तीन बच्चे ऊपर पहुंचने ही वाले थे. तभी बीच में सीढ़ी अचानक टूट गई और भर-भराकर नीचे लटक गई. इससे तीन बच्चे नीचे गिर पड़े, जबकि दो बच्चे ऊपर ही फंस गए. नीचे गिरे एक बच्चे की मौत हो गई.

दिल्ली में एसी फटने से बिल्डिंग में लगी आग, 9 की मौत
पूर्व दिल्ली के विवेक विहार स्थित चार मंजिला अपार्टमेंट में रविवार सुबह 3.30 बजे एसी में विस्फोट के बाद आग लग गई, आग की लपटें दूसरी मंजिल से उठीं और पहले और तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

यूपी में अगले पांच दिन रुक-रुककर होगी बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। सोमवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

error: Content is protected !!