आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल की खुदाई के दौरान केनरा बैंक की बिल्डिंग गिरने के मामले में एडीए ने रिपोर्ट दी, जानें। (Agra Live News: ADA Three member committee give clean chit in Krishana Metro Mall Construction )
आगरा में 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 2.05 बजे कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान केनरा बैंकी बेलनगंज शाखा की बिल्डिंग गिर गई थी, उस समय लंच हुआ था इसलिए 11 कर्मचारी और चार ग्राहक बाल बाल बच गए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए थे कि मॉल निर्माण में गड़बड़ी की जा रही है। इस पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।
कमेटी ने दी क्लिन चिट
इस मामले में एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, नगर नियोजक ऋचा कौशिक और मुख्य अभियंता संजीव कुमार की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, कमेटी ने 28 अप्रैल से जांच शुरू की। बेसमेंट खोदे जाने पर फीता डलवाकर गहराई को मापा गया। मॉल के निर्माण के लिए छोड़े गए सेटबैक को भी मापा गया, समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली को सौंप दी थी, उनका कहना है कि बिल्टअप एरिया में मॉल बन सकता है, समिति की जांच में बेसमेंट और मॉल का सेटबैक स्वीकृत मानचित्र के अनुसार पाया गया है।
पुलिस ने बिल्डर पर दर्ज किया था मुकदमा
बेलनगंज भैरों बाजार में 4489 वर्ग मीटर में पुराने भवनों को तोड़कर कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण करीब दो साल से चल रहा है। किरधा अर्थ डवलपर्स और कृष्णा भू विकास एलएलपी के साझेदार राकेश कोहली और विनोद अग्रवाल द्वारा बेसमेंट के दो तल, भूलत, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण चल रहा था। एक हिस्से में 50 वर्ष से केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा संचालित है।इस मामले में एसआई योगेश पंवार की तहरीर पर थाना छत्ता में बिल्डर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सिकंदरा के विश्वकर्मा ग्रीन्स निवासी किरधा अर्थ डवलपर्स के मालिक राकेश कोहली और कमला नगर के कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बिल्डर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाए हैं कि कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।