आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नए एलपीजी गैस कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है, जिनकी आय 10 लाख से अधिक है उनकी सब्सिडी बंद होगी। ( Agra Live News: Ban on New LPG connection in Agra )
आगरा में 88 गैस एजेंसियां हैं, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच एलपीजी गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए एलपीजी गैस की बुकिंग के नियम में भी बदलाव किया गया है। इसके बाद अब नए एलपीजी गैस कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है।
नए कनेक्शन नहीं, कनेक्शन ट्रांसफर करा सकेंगे
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार का मीडिया से कहना है कि जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और 13 लाख उपभोक्ता हैं, नए कनेक्शन पर रोक लगा दी है। जिन घरेलू गैस कनेक्शन वाले की मौत हो गई है, उनके परिवार में यानी खून का संबंध होने पर कनेक्शन ट्रांसफर किए जा सकते हैं लेकिन इसके लिए
सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।
सब्सिडी भी बंद होगी
इसके साथ ही घरेलू गैस कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी भी बंद होने जा रही है। जिन लोगों की आय 10 लाख रुपये सालाना है उनकी घरेलू गैस की सब्सिडी बंद की जाएगी। अभी सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को 12 रुपये और उज्जला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये सब्सिडी मिलती है।