Saturday , 18 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: The country will be transformed only through the politics of service and sacrifice: Ajay Rai…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: The country will be transformed only through the politics of service and sacrifice: Ajay Rai…#agranews

305

आगरालीक्स…आगरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय. सेठ अचल सिंह की जयंती पर बोले—सेवा और त्याग की राजनीति से ही बदलेगा देश. लोकतंत्र को किया जा रहा कमजोर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पांच बार सांसद रहे सेठ अचल सिंह की 132वीं जयंती पर रविवार को माथुर वैश्य सभागार, पचकुइयां में अचल ट्रस्ट द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांधीवादी विचारधारा, सामाजिक समरसता और जनसेवा के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अचल ट्रस्ट अध्यक्ष शशि शिरोमणि, ट्रस्ट मंत्री राजीव अग्रवाल तथा उपमंत्री मनोज कुमार जैन वोहरा द्वारा सेठ अचल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने प्रतिभा केशव तालेगांवकर के निर्देशन में गांधीजी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

अजय राय बोले — जनता अब जवाब देने को तैयार
अपने संबोधन में कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज देश में सेवा और त्याग की राजनीति की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के बदले सामान बांटकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और बदले की राजनीति का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, संघर्ष करेंगे और जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे। कुर्बानी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।” अजय राय ने कहा कि बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता के विश्वास के कारण कड़ी चुनौती मिली थी और आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी।

प्रदीप जैन आदित्य ने सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रदेश में विकास केवल कागजों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि आगरा में पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत समस्याएं आज भी बरकरार हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना को बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब और भू-माफियाओं का बोलबाला है जबकि बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में आज तक अपेक्षित विकास नहीं हो सका।

डबी सरीन को “नैतिक नागरिक सम्मान”
समारोह में समाजसेवी एवं उद्यमी डबी सरीन को “नैतिक नागरिक सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डबी सरीन ने कहा, “इंसान खाली हाथ आता है, लेकिन यदि वह समाज को कुछ देकर जाए, किसी के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाए, तभी उसका जीवन सफल माना जाएगा। सेवा और संवेदना ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है।”

ट्रस्ट ने प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट
अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल ने ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में किए गए सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। अचल ट्रस्ट अध्यक्ष शशि शिरोमणि ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा आज भी समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने नैतिक मूल्यों, सहिष्णुता और सेवा भावना को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। अचल ट्रस्ट के उपमंत्री एवं सेठ अचल सिंह के प्रपौत्र मनोज कुमार जैन वोहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि अचल ट्रस्ट लगातार सेठ अचल सिंह जी के मार्गदर्शन पर चलते हुए सेवा के कार्य में संलग्न है।

छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति
इस अवसर पर बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा काजल कुमारी को विज्ञान वर्ग में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित कर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय की 10 अन्य छात्राओं को भी स्कॉलरशिप दी गई।

वक्ताओं ने रखे विचार
विशिष्ट अतिथि बाबा प्रीतम दास ने प्रेम, सेवा और मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया। इस अवसर पर डॉ. गिरजा शंकर शर्मा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. विकास जैन एवं राजकुमार जैन ने सेठ अचल सिंह एवं पूर्व सांसद निहाल सिंह के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

मंच संचालन एवं उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन हरीश चिमटी ने किया तथा अंत में पूर्व पार्षद एवं ट्रस्टी अशोक राठी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत भूषण, दिनेश बाबू शर्मा, प्रदीप पुरी, अमित शर्मा, नम्रता, अशोक शिरोमणि, रमाशंकर शर्मा, राम टंडन, पीसी नरवर, संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

error: Content is protected !!