आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नाबालिग की शादी रुकवाने का दबाव बनाने के लिए एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर और बाल कल्याण समिति के सदस्य सहित चार पर मुकदमा। ( Agra Live News: FIR lodge against Child Line Coordinator & three others in Agra )
नाई की मंडी के रहने वाले मुस्लिम समाज के व्यक्ति ने थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने 16 साल की बेटी का निकाह अपने भांजे से तय किया था, 10 मई को मंगनी की रस्म होनी थी तभी चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर बृजेश बौतम, बाल कल्याण समिति के बेताल सिंह, चाइल लाइन सहयोगी ज्योति गौत्म और एक अन्य उनके घर पहुंच गए, आरोप है कि बृजेश गौतम ने नाबालिग की शादी करने पर धमकी दी, बेटी को बाल कल्याण समिति के कार्यालय में लेकर आने के लिए कहा, वे परिवार के साथ बेटी को लेकर पहुंचे और अभी विवाह ना करने के बारे में कहा, आरोप है कि जेल भिजवाने का डर दिखाकर रुपयों की मांग की, एक कमरे में ले गए, एक लाख रुपये ले लिए और चार लाख रुपये और मांगे।
पुलिस को लेकर पहुंचे घर
आरोप है कि उसी दिन शाम छह बजे बृजेश गौतम शाम छह बजे पुलिस को साथ लेकर उनके घर पहुंचे, बेटी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की जिद पर अड़ गए, पार्षद से लिखवाकर दिया कि बेटी के बालिग होने के बाद ही शादी करेंगे इसके बाद भी नहीं माने और चार लाख रुपये की मांग की। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य से की। उनके कार्यालय से बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मोनिका सिंह से बात की उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर बृजेश गौतम का मीडिया से कहना है कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मोनिका सिंह को जानकारी देने के बाद किशोरी की शादी की सूचना मिलने पर गए थे, रुपये के लेनदेन के आरोप निराधार हैं, उनके द्वारा लिखित में कुछ नहीं दिया गया था इसलिए शाम को थाने की जीडी में दर्ज कराकर पुलिस टीम के साथ गए थे।