Tuesday , 19 May 2026
Home एजुकेशन Agra Live News: Through ‘Code Yogi’, children can learn AI-based technologies and programming coding for free…#agranews
एजुकेशन

Agra Live News: Through ‘Code Yogi’, children can learn AI-based technologies and programming coding for free…#agranews

119

आगरालीक्स…‘कोड योगी’ के जरिए बच्चे फ्री में सीख सकते हैं एआई आधारित तकनीकि व प्रोग्राम कोडिंग. आगरा कॉलेज में वर्कशॉप के जरिए बताए रोजगार के विकल्प.

जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की गरिमामई उपस्थिति में,आगरा कॉलेज सभागार में कोड योगी फाउंडेशन के तत्वावधान में एआई आधारित तकनीकि व प्रोग्राम कोडिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के सभी एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।कोड योगी फाउंडेशन की कार्यशाला में युवाओं को करियर और विषय के चुनाव में मार्गदर्शन के साथ भविष्य में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के करियर एवं विषय के चुनाव में मार्गदर्शन के साथ भविष्य में छात्र छात्राओं को रोजगार, स्वावलंबन के अवसर प्रदान करना है।इस दौरान उन्होंने भविष्य में रोजगार के विकल्प को खोलने एवं तकनीकी युग में नई संभावनाओं की खोज के अवसर को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य और शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस एआई आधारित तकनीकि व कोडिंग कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाएं तथा छात्र छात्राओं के तकनीकी आधारित कौशल प्राप्ति में सहयोगी बनें,बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को उनके सुनहरे भविष्य हेतु सेतु का काम करें।

कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह से वे कोड योगी की मदद से मुफ्त में कोडिंग सीख सकते है और अच्छे अवसर व नौकरियां हासिल कर सकते हैं। जनपद के सभी एडेड स्कूलों में कक्षा 8 से 12 वीं तक के छात्रों को एआई आधारित तकनीकि व कोडिंग में दक्ष बनाने, युवाओं को भविष्य के तकनीकी आधारित नौकरी के अवसरों, स्व-रोजगार, स्वावलंबन व आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के प्रयासों के तहत गर्मियों की छुट्टी के सदुपयोग हेतु,कोड योगी फाउंडेशन नामक एनजीओ और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाथ मिलाया है।

कोड योगी फाउंडेशन द्वारा एआई तकनीकी व कोडिंग की मुफ्त शिक्षा खासतौर पर गरीब, संसाधनहीन वित्तीय तौर पर पिछड़े छात्रों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। सभी एडेड स्कूलों के कक्षा 8 से 12 वीं के बच्चों हेतु साथ ही साथ जो छात्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और वित्तीय रूप से सशक्त नहीं है वो भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कोड योगी संस्था के राकेश सहगल ने पीपीटी के माध्यम से प्रधानाचार्य, शिक्षकों, और छात्रों को इसमें पंजीकरण करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों को राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी हासिल हुई हैं।

गौरतलब है की कोड योगी फाउंडेशन सरकारी स्कूलों में गरीब, वित्तीय रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त कोडिंग सिखाता है ,कोड योगी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि किस तरह से वे कोड योगी की मदद से मुफ्त में कोडिंग सीख सकते हैं और भविष्य के तकनीकी आधारित युग में स्वयं को स्किल आधारित ज्ञान से लाभान्वित कर सकते हैं उन्होंने कोड योगी फाउंडेशन के कार्यों को बताते हुए कहा कि कई छात्र जो पहले वेल्डिंग और प्लम्बिंग जैसे काम करते थे उन्होंने कोड योगी की मदद से लाखों रूपयो की तनख्वाह वाली नौकरियां हासिल की है। कार्यशाला में चर्चा की गई कि किस तरह आने वाले समय में एआई तकनीकी व कोडिंग एक बेहद महत्वपूर्ण स्किल साबित होने वाली है।

कार्यक्रम समापन पर डीआईओएस श्री चंद्र शेखर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Admission open in Ishan College of Engineering and Management

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एडमिशन ओपन. संपर्क...

एजुकेशन

Agra Live News: Dr. MPS World School, Agra organised a grand investiture ceremony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं...

एजुकेशन

Agra Live News: Students of Dr. MPS World School in Agra achieve success in the CBSE Class 12 results…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के...

एजुकेशन

Petition Filed in Supreme Court Following Cancellation of NEET UG 2026—Demanding Replacement of NTA

आगरालीक्स…नीट यूजी 2026 रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका—एनटीए को...

error: Content is protected !!