Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Mahi International School, Agra felicitated the Class 12 board exam toppers…#agranews
आगरा

Agra Live News: Mahi International School, Agra felicitated the Class 12 board exam toppers…#agranews

194

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड परीक्षा 12 के टॉपर्स को किया गया सम्मानित. स्कूल में मनाया शानदार उपलब्धियों का जश्न

माही इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों के सम्मान में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए विद्यालय प्रांगण गर्व और उल्लास से भर उठा। छात्र अपने माता-पिता के साथ समारोह में शामिल हुए, जिससे माहौल और भी भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण हो गया। प्रत्येक छात्र ने मंच पर आकर अपने बोर्ड परीक्षा के अनुभव साझा किए, और इस सफलता के पीछे की मेहनत, संघर्ष व समर्पण की कहानी को सबके साथ बांटा।

कक्षा 12वीं के प्रखर अग्रवाल ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रगती ने 96.6% के साथ द्वितीय स्थान और तान्या गोयल ने 96% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
इस वर्ष कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में Mahi International School के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 27 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त 70 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का कुल औसत परिणाम 76.20% रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतीक है।

विद्यालय के चेयरमैन संजय अग्रवाल एवं मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत व अभिभावकों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह ने यह संदेश दिया कि माही इंटरनेशनल स्कूल न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह अवसर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रबंधन के बीच एक सशक्त संबंध को दर्शाता है, जो शिक्षा को केवल अंक तक सीमित न रखकर जीवन निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!