आगरालीक्स…आगरा में होटल में लगी आग. किचन से उठी लपटें. होटल में चल रही थी पार्टी. भीषण आग को देख दहशत में आए लोग
आगरा में शुक्रवार शाम को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आग लग गई. आग पहली मंजिल पर बनी किचन से लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. होटल में उसे समय पार्टी चल रही थी, ऐसे में आग लगने की जानकारी होते ही सभी में दहशत फैल गई. सूचना पर पुलिस आई और पुलिस ने पूरा होटल खाली करा दिया है. मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
आगरा के फतेहाबाद रोड पर एक होटल है. होटल की पहली मंजिल पर किचन है. शुक्रवार शाम को किचन के अंदर से आग लगी और आग की लपटों ने पूरे एरिया को चपेट में ले लिया. ऐसे में आग को देख होटल में ठहरे लोगों में अफरातफरी मच गई. होटल में उस समय पार्टी भी चल रही थी. ऐसे में लोगों को वहां से भागना पड़ा. सूचना पर थाना एकता पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. होटल को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा दिया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.