Monday , 18 May 2026
Home स्पोर्ट्स Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament
स्पोर्ट्स

Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament

54

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट का चैम्पियन बना स्पोटर्स विजाडर्स क्रिकेट क्लब. राहुल ने खेली 38 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी. 14 छक्के जड़े..

आगरा के दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब ने अपने नाम किया है. स्पोटर्स विजाडर्स की ओर से राहुल तोमर ने 38 गेंदों पर 125 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें उन्होंने 14 छक्के जड़े. फाइनल मुकाबले में क्लब ने कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

सात विकेट से जीता फाइनल मैच
टॉस हारने पर कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 42.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए. कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य पांडेय ने 110 रन की शतकीय पारी खेली तो वहीं हिमांशु सिंह ने 38 और अमन वर्मा ने 31 रन का योगदान दिया. स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब के अमित ठेनुआ और अर्जुन भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरे क्लब के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. राहुल तोमर ने मात्र 38 गेंद पर 125 रन ठोक दिए. उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके लगाए. गेंदबाज बेबस नजर आए. लक्ष्य सिंह राठौर ने भी 71 रन की पारी खेली. टीम 22.2 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बनाकर जीत गई.

प्लेयर आफ द मैच बने राहुल
शानदार प्रदर्शन पर राहुल तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तेजिंदर सिंह, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मयंक तिवारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मनीष कुमार और सर्वश्रेष्ठ फील्डर अमन वर्मा को पुरस्कृत किया गया. फाइनल में द्रवित शर्मा और समीर खान ने अंपायरिंग जबकि सिमरन कुमारी ने स्कोरिंग की. विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी फिरोज खान और द्रवित शर्मा ने प्रदान की. इस दौरान मुकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरीश गुप्ता, तरुण सिंह, किताब सिंह और पुष्पेंद्र बघेल भी मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Agra boxer Kuldeep Tarkar won an international bout in Malaysia…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में जीता इंटरनेशनल मुकाबला. 57...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Cricketer Deepti Sharma held a spiritual discussion with Sant Premanand Maharaj before heading to the T20 World Cup…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: St. Peter’s Team Emerges Champion in the Under-19 Category of the CIC Zonal Cricket Tournament, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में सीआईसी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 19...

error: Content is protected !!