मथुरालीक्स संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, एकांतिक वार्तालाप, एकांतिक दर्शन अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, जानें क्या है कारण। ( Mathura News: Sant Premanand Maharaj Padytra adjourned for indefinitely )
संत प्रेमानंद महाराज सौभिरिवन क्षेत्र में सुबह चार से पांच बजे के बीच में पदयात्रा पर निकलते हैं, उनके दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ती है। रविवार को संत प्रेमानंद महराजा की पदयात्रा नहीं हुई और एकांतिक वार्तालाप के पास नहीं बनाए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन के द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि पूज्य महाराज के स्वास्थ्य की अनुकूलता न होने के कारण एकांतिक वार्तालाप, एकांतिक दर्शन आदि को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।