आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक, आगरा के वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में शू ट्रेडिंग कारोबारी के बेटे की डूबने से मौत, कारोबारी पत्नी और बेटे के साथ गए थे वाटर पार्क। सीसीटीवी और डीबीआर को पुलिस ने कब्जे में लिया। ( Agra Live News: 8 year old drown in Water Park pool, died )
आगरा के किरावली में तेवतिया वाटर पार्क है। अजीत नगर गेट के रहने वाले आनलाइन ट्रू ट्रेडिंग कारोबारी रोबिन पत्नी नीलम और आठ साल के बेटे मनित के साथ तेवतिया वाटर पार्क गए थे। वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाते समय मनित गहरे पानी की तरफ चला गया, कुछ देर बाद रोबिन ने देखा तो मनित दिखाई नहीं दिया, उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर स्विमिंग पूल में मनित की तलाश शुरू की।
स्विमिंग पूल में गहरे पानी में जाने से मौत
रोबिन ने कर्मचारियों के साथ मिलकर वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में मनित की तलाश की, मनित को स्विमिंग पूल से निकालकर अर्जुन नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए वहां से एसएन रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने मनित को म्रत घोषित कर दिया। इकलौटे बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी किए जब्त
वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस की समझाने के बाद परिजन पोस्मार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने स्विमिंग पूल के सीसीटीवी और डीबीआर जब्त कर लिए हैं, देखा जा रहा है कि वाटर पार्क का पंजीकरण था या नहीं, सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे या नहीं। डीसीपी पश्चिम जोन आदित्य का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।