Monday , 18 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Darshan of Thakur ji in his garden form at Shri Mathuradhish Mandir, Yamuna Kinara, Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Darshan of Thakur ji in his garden form at Shri Mathuradhish Mandir, Yamuna Kinara, Agra…#agranews

18

आगरालीक्स…आगरा में ठाकुर जी के बगीचा स्वरूप में हुए दर्शन, यमुना किनारा स्थित श्री मथुराधीश मंदिर में छायी हर तरफ हरियाली…

पुरुषोत्तम मास उत्सव श्रृंखला के तहत यमुना किनारा स्थित श्री मथुराधीश मंदिर में ठाकुर श्री मथुराधीशजी महाराज भक्तों को मनोहारी बगीचा स्वरूप में दर्शन दिए। मंदिर परिसर को फूलों, हरियाली, वृक्षों और प्राकृतिक सजावट से भव्य बगीचे का रूप दिया गया। भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए और श्रीहरि के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा। यमुना सेवक बृज खंडेलवाल जी व मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय ने बताया कि पुष्टिमार्ग में “बगीचा उत्सव” अत्यंत मधुर, भावपूर्ण और प्रकृति-रस क साथ उत्सव मनाया गया। यह उत्सव ठाकुरजी की बाल-लीलाओं, निकुंज-विहार और ब्रज की प्राकृतिक छटा का प्रतीक है। वल्लभ सम्प्रदाय की सेवा-परंपरा में ठाकुरजी को बालक मानकर उनकी रुचि और आनंद के अनुरूप सेवा-सज्जा की जाती है। इसी भाव से उन्हें बगीचे की हरियाली, पुष्पों और वन-विहार के वातावरण में विराजित किया। उत्सव में मोर का विशेष महत्व होता है।

ठाकुरजी को मोर-मुकुट, मोर-पंखों से सुसज्जित आभूषण और प्रकृति-प्रधान शृंगार धारण कराया गया। यह उत्सव ब्रजभूमि के वन, कुंज, यमुना तट और श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं की स्मृति को जीवंत कर देता है। बगीचा उत्सव केवल सजावट का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम और आनंद का आध्यात्मिक अनुभव है। भक्तों को ऐसा भावपूर्ण दर्शन होता है, मानो ठाकुरजी स्वयं ब्रज के उपवनों में विहार कर रहे हों। फूलों की सुगंध, हरियाली की शीतलता और मधुर भक्ति-भाव मिलकर वातावरण को दिव्य बना देते हैं। पुष्टिमार्ग की यही विशेषता है कि यहाँ हर उत्सव में ठाकुरजी को बाल-सुलभ आनंद प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। बगीचा उत्सव भी उसी वात्सल्य, माधुर्य और प्रेम-भक्ति की सुंदर अभिव्यक्ति है। संध्या आरती यमुना आरती महन्त जुगल श्रोत्रिय ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरिराज किशोर सादानी, रतन सादानी, रोहित सादानी. आव्या श्रोत्रिय, ओजस्वी भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, राघव, अथर्व, राघव, अभिनव, अपाला, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Garbha Sanskar and Maternity Home received a digital pulse wave machine as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खतैना रोड पर संचालित गर्भ संस्कार एवं मेट​रनिटी होम को...

आगरा

Agra Live News: Goyal couple honoured for their service in New York…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से अमेरिका में भी गूँजा ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’...

आगरा

Agra Live News: Congress’s protest against petrol, diesel and cooking gas in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल...

आगरा

Agra Live News: Harinam Sankirtan on the banks of Yamuna in Agra, a divine storytelling city adorned with twelve Jyotirlingas…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना तट पर हरिनाम संकीर्तन, द्वादश ज्योतिर्लिंग संग सजी दिव्य...

error: Content is protected !!