आगरालीक्स…शॉकिंग, हाथरस में 9वीं का छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया. 20 मिनट तक सड़क पर पड़ा जलता रहा. वीभत्स मौत को देखकर लोगों की कांप गई रूह
आगरा से सटे हाथरस में एक शॉकिंग और वीभत्स मौत का मामला सामने आया है. सड़क पर पड़े एक तार को हटाने के प्रयास में कक्षा 9वीं का छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी विचलित करने वाला था. छात्र की मौत हो गई और करंट से उसके शरीर में आग लग गई. करीब 20 मिनट तक उसकी बॉडी सड़क पर जलती रही. मुंह नाक समेत पूरी बॉडी से धुआं निकलता रहा. वीभत्स मौत को देखने वालों की रूह कांप गई, किसी की भी हिम्मत पास जाने की नहीं हुई. जब तक बिजली सप्लाई बंद कराई गई तब तक वह बुरी तरह से जल चुका था.घटना सोमवार को सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव की है. गांव में रहने वाले ओमवीर सिंह नोएडा में कैब चलाते हैं. यहां पत्नी और दो बेटे सौरभ और विनोद रहते हैं. छोटा बेटा विनोद 9वीं का छात्र था और सोमवार को गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ा था. ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर एक छोटी सी जगह में मवेशियों के लिए घेरा बनाया था. उस जगह को सुरक्षित करने के लिए उसके चारों तरफ झटका तार लगा रहा था. उसके हाथ में लोहे के तार का बंडल था. विनोद ने झटका मशीन के तार को सड़क के पार फेंका तो लोहे का तार ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और तेज करंट विनोद के शरीर में तार के जरिए उतर आया.
सड़क पर जलता रहा विनोदइससे उसके शरीर में आग लग गई और सड़क किनारे ही शरीर धू धू कर जलने लगा. करीब पांच मिनट तक आग की लपटें निकलती रहीं. इसके बाद भी 15 मिनट तक उसके शरीर से धुआं निकलता रहा. कुछ लोग यहां पहुंच गए लेकिन उनकी हिम्मत पास जाने की नहीं हुई. सूचना पर बिजली विभाग ने सपलाई बंद कराई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.