आगरालीक्स….Agra News: आगरा में रैंप पर कामकाजी महिलाओं की कैटवॉक, ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स ने बिखेरा फैशन का जलवा
आगरा में ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन में “वॉक फॉर कॉज़” फैशन शो का आयोजन किया गया।
फैशन शो के पहले राउंड में प्रोफेशनल मॉडल्स ने कैजुअल ड्रेस थीम पर आकर्षक रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दूसरे राउंड में ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की करीब तीस महिला सदस्याओं ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं तीसरे राउंड में दिल्ली से आई प्रोफेशनल मॉडल्स ने ग्लैमरस प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
संस्था की संस्थापिका रिचा बंसल एवं सुरुचि शर्मा ने बताया कि यह चैरिटी फैशन वॉक से एकत्रित धनराशि कल्याणम फाउंडेशन को समाजसेवा एवं जरूरतमंदों के सेवा कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का सशक्त मंच भी है। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।संचालन विकास सिंह वेदा ने किया। इस अवसर पर रोहन शर्मा, रूबी गुप्ता, अल्मास थॉमस, प्रो. सुमित श्रीवास्तव, रितु भटनागर, निशा बंसल, वैशाली भदौरिया, सोनल गुप्ता, रूपाली खन्ना, प्रतिमा भार्गव आदि मौजूद रही।
क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 कामकाजी महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. रेनुका डंग, डॉ. रंजना बंसल, पूनम सचदेवा, रिया अग्रवाल, इरमिन फ़रहत अली, हिमानी चावला, नुपुर वरनवाल, शिवानी जैन, रीना विज, नीता मित्तल, कमलेश सचदेवा, रिता रानीवाला, पूर्णिमा सिंह बहल, सोनम यादव, निधि अग्रवाल, रजनी नायर देव, श्रेया बुद्धिराजा, विनी अग्रवाल एवं रश्मि गर्ग प्रमुख रहीं। इसके अलावा “बुकीज बटर क्लब” और “गर्ल बॉस ऑफ़ आगरा” को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।