आगरालीक्स…आगरा के कई स्कूलों में अभी तक नहीं हुई गर्मियों की छुट्टियां. भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन के आदेश के बाद ही आज हुई छुट्टियां. आज आदेश नहीं आया तो कल फिर खुलेंगे स्कूल
आगरा के अधिकतर स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से हो चुकी हैं. लेकिन कई ऐसे भी स्कूल हैं जिनमें अभी गर्मियों की छुट्टियां नहीं हुई हैं. यहां अभी भी बच्चों को बुलाया जा रहा है. इन स्कूलों में 22 या 23 मई से ही गर्मियों की छुट्टियां होंगी. आज 19 मई को स्कूलों में छुट्टियां इसलिए की गईं क्योंकि 18 मई को प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे. अगर आज मंगलवार को भी आदेश आ जाता है तभी स्कूल 20 मई को बंद रहेंगे अन्यथा खुलेंगे.आगरा इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है. आगरा में भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप से लोग बेहाल हैं. मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली, इससे सुबह का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर में तेज धूप और लू से लोगों का बुरा हाल रहा. इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगरा में अभी तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है.
1998 में 48.6 डिग्री पहुंचा चुका है तापमानआगरा का अधिकतम तापमान 1998 में 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके बाद 2024 में भी अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने इस बार 47 डिग्री सेल्सियस तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है।
आगरा में गर्मियों में अधिकतम तापमान1- 27 मई 1998 48.6
2- 27 मई 2024 47.8
3- 20 मई 2024 47.7
4- 18 मई 2024 46.9
5- 26 मई 2020 46.7
6- 21 मई 2024 46.6
7- 19 मई 2024 46.5
8- 30 मई 2019 46.3