आगरालीक्स….आगरा में लगातार तीसरे दिन मोबाइल पर आया भीषण गर्मी का एलर्ट…आने वाले सात दिन गर्मी और बरपाएगी कहर
आगरा में लगातार तीसरे दिन मोबाइल पर भीषण गर्मी के अलर्ट का मैसेज आया है. दोपहर को अचानक मोबाइल पर इमरजेंसी एलर्ट के साथ घंटियां बजने लगीं. प्रशासन ने लोगों से दोपहर को घर से बहार नहीं निकलने की अपील की है. आगरा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके 47 से 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.
आगरा में सुबह से ही गर्मी है, सुबह का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलेगी, इससे दिन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग ने आगरा में 23 मई तक भीषण गर्मी और लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 वीं तक के सभी स्कूल आज 20 मई को बंद हैं, कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों की आनलाइन कक्षा होंगी। ( Agra Live News: Orange alert for severe heat & heat waves in Agra up to 23rd May )