आगरालीक्स..गंगाजल, राजनीति मूवी फेम निर्माता निर्देश प्रकाश झा ने आगरा के पुलिस स्टेशन देखे, वे पुलिस को लेकर मूवी बनाने जा रहे हैं, इसकी शूटिंग आगरा में प्रस्तावित है। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ आगरा आए हुए हैं। यहां उन्होंने मलपुरा थाने को देखा, पुलिस कर्मियों से बात की।
प्रकाश झा ऐसे फिल्मकार हैं, जो फिल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें लेकर बॉक्स ऑफिस पर आते हैं, गंगाजल से उन्होंने पुलिस और राजनीति पर प्रहार किया तो इसके बाद वे राजनीति मूवी लेकर आए। अब वे एक पुलिस कर्मी की जिंदगी पर मूवी बनाने की तैयारी में हैं। वे रविवार को आगरा के मलपुरा में पहुंचे, यहां उन्होंने थाना और पुलिस चौकी देखी, इसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ बातचीत भी की।
खंदौली थाने जाने का प्लान
प्रकाश झा का प्लान खंदौली थाने जाने का भी था लेकिन वे वहां नहीं जा सके। मलपुरा में ही काफी देर तक अलग अलग जगह को देखा, उसकी वीडियोग्राफी भी की।