आगरालीक्स… आगरा के नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब वादे पूरे करने है, नगर निगमों में विकास कार्य कराने है।
लखनउ में प्रदेश के 14 निगमों में जीत दर्ज करने वाले मेयरों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने मुलाकात की, उनका माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
पीएम मोदी से सोमवार को मिलेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगर निगमों में मिली जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रसन्न्ता व्यक्त की है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से नवीन जैन मिलेंगे।
वादे करें पूरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विश्व आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को मजबूती प्रदान करें। इसके साथ ही घोषणा पत्र में शहर के विकास के लिए जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। अपने वादों को सूची बदृध कर प्राथमिकता के साथ पूरा करें। अपने नगर निगमों का विकास करें।
74 हजार वोट से जीते लेकिन थर्ड डिवीजन
आगरा में भाजपा के नवीन जैन ने रिकॉर्ड 74 हजार वोट से जीत दर्ज की है लेकिन उनकी जीत भी थर्ड डिवीजन है। नगर निगम चुनाव में 505937 वोट पडे थे, इसमें से भाजपा के नवीन जैन को 42. 77 (217881) वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे को 28.18 (143559) मिले हैं।
भाजपा और बसपा को छोड सभी की जमानत जब्त
नगर निगम चुनाव में भाजपा के नवीन जैन और बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे को छोडकर अन्य सभी 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, वे न्यूनतम वोट भी नहीं लेकर आ सके हैं।
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले फीसद
नवीन कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी 217881 42.77
दिगम्बर सिंह बहुजन समाज पार्टी 143559 28.18
सपा, आप, कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले फीसद
राहुल चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी 49788 9.77 जमानत जब्त
चौधरी बशीर निर्दलीय 35243 6.92 जमानत जब्त
विनोद बंसल कांग्रेस 22554 4.43 जमानत जब्त
विमल निर्दलीय 10986 2.16 जमानत जब्त
लोचन चौधरी राष्ट्रीय लोक दल 5373 1.05 जमानत जब्त
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी 5219 1.02 जमानत जब्त
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय 4834 0.95 जमानत जब्त
महावीर सिंह निर्दलीय 3421 0.67 जमानत जब्त
हरीश उ स्वतन्त्र जनताराज पार्टी 3360 0.66 जमानत जब्त
अशोक निर्दलीय 2210 0.43 जमानत जब्त
महेश कुमार चौधरी निर्दलीय 1295 0.25 जमानत जब्त
नोटा 3671 0.72