आगरालीक्स…आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 19वां एसी ताबूत. भीषण गर्मी में एसी ताबूतों की मांग दोगुनी से भी ज्यादा. दानदाता परिवार का जताया आभार
आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ आज रविवार को एक और एसी ताबूत दान में मिला है। यह ताबूत अवधपुरी, शाहगंज बोदला रोड निवासी कर्नल डॉ. ज्ञानचंद व उनकी पत्नी सरोज वर्मा ने दान किया है। विद्युत शवदाहगृह ताजगंज परिसर में स्थित कमेटी के सत्संग हाॅल में उन्होंने परिवार के सहित बजाजा कमेटी के पदाधिकारियों को यह ताबूत सौंपा।महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह ताबूत मिलने के बाद कमेटी के पास 19 ताबूत है। यह सेवा और अधिक सहज व त्वरित रूप से प्रदान होगी। प्रकल्प प्रभारी उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसी ताबूतों की मांग लगभग दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एसी ताबूत दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दानदाता की ओर से प्रेमा वर्मा, ललित वर्मा, रवि वर्मा, कमेटी के उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, संजीव गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।