आगरालीक्स…आगरा में फिर बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट. मोबाइल पर आ रहे मैसेज. गर्मी से आज भी मिली राहत. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने एक बार फिर आगरा में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मोबाइलों पर इसके मैसेज भी भेजे गए हैं. इसमें अगले कुछ घंटों में आसार जताए गए हैं. इधर आगरा में गर्मी से राहत मिली हुई है. यूं तो दिन में धूप निकल रही है लेकिन हवाओं के कारण धूप की तेजी का असर कम है. शाम होते ही बादलों का डेरा भी लग रहा है जिससे मौसम ठंडा ठंडा बना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/06/26) 35.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/06/26) 23.2
Departure from Normal(oC) -4.0