आगरालीक्स ….Agra News: आगरा से मथुरा के लिए जा रहे हैं तो भीषण जाम लगा हुआ है। आईएसबीटी के पास दो ट्रक टकराए, आगरा मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। ( Agra Live News: Two truck collide on Agra Mathura Highway near ISBT )
आगरा मथुरा हाईवे पर आगरा से मथुरा के लिए जाने वाली लेन पर आईएसबीटी से 50 मीटर पहले मंगलवार सुबह दो ट्रक टकरा गए। भीषण हादसे में एक ट्रक पलट गया। इससे आगरा से मथुरा जाने वाला रोड बंद हो गया है। रोड बंद होने से आगरा से मथुरा जाने वाले वाहन फंस गए हैं और आईएसबीटी से भगवान टॉकीज की तरफ जाम बढ़ता जा रहा है।
वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
आगरा यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए आगाह किया है कि मथुरा जा रहे हैं तो आगरा मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी से होते हुए ना जाएं। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। आईएसबीटी की तरफ होकर जाने से जाम में फंस सकते हैं।