आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में यमुना पर निर्माणाधीन पुल का गर्डन गिरा, बाल बाल बचे, गर्डर स्पान पर रखने के 53 सेकेंड बाद ही गिर गया। ( Agra Live News: Girder collapse during Yamuna Bridge construction in Fatehabad, Agra, Video )
आगरा के फतेहाबाद के गांव गोलपुरा में यमुना नदी पर पुल बन रहा है, यह पुल फतेहाबाद को फिरोजाबाद के रामदास पुरा गांव से जोड़ेगा। इससे फिरोजाबाद जाने में बहुत कम समय लगेगा। गुरुवार दोपहर में क्रेन से पुल पर बनाए गए पिलरों पर गर्डर को रखा जा रहा था।
गर्डर रखने के 53 सेकेंड बाद गिरा, बाल बाल बचे मजदूर
क्रेन से पुल पर बने पिलरों पर गर्डर रखा जा रहा था, दापेकर करीब एक बजे क्रेन से 160 टन वजन का गर्डर रखा गया, 53 सेकेंड बार गर्डर गिर गया, तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए, बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। जिस समय गर्डर गिरा उससे पांच मिनट पहले ही वहां काम कर रहे छह मजदूर दूसरी जगह चले गए थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर का कहना है कि मुख्यालय स्तर से जांच के लिए टीम गठित की गई है, गर्डर में क्रैक आ गया है अब दूसरा गर्डर रखा जाएगा।