आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट में फिर लहराया सफलता का परचम
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनी त्रिवेणी अलमीरा में चयन प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज के छात्र रितिक कुमार एवं विजय बजाज का कंपनी में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर यह सफलता हासिल की। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।कॉलेज की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमति मंजरी अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि ईशान कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर करियर निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी छात्र-छात्राएँ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, अभिभावकों और कॉलेज के सहयोगी वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्लेसमेंट तैयारी ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड संदीप गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान में लगातार प्रतिष्ठित कंपनियों का आगमन हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।