आगरालीक्स …आगरा में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने सुसाइड कर लिया, युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन से युवक की शिनाख्त की। हत्या के बाद आत्महत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
आगरा के फतेहाबाद संजय गोस्वामी अपनी पत्नि ज्योति के साथ रह रहे थे, सोमवार रात को ज्योति की हथौडे से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद संजय गोस्वामी भाग गया था, मंगलवार शाम को उसका शव निजामुददीन रेलवे ट्रैक पर मिला, उसके मोबाइल से पुलिस ने संजय गोस्वामी की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि संजय ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड की है।
चार दिन पहले हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि संजय और उसकी पत्नी ज्योति के बीच चार दिन पहले विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। मामला थाने तक पहुंचा था, परिवार का मामला होने के चलते समझा बुझाकर शांत कर दिया था।
अवैध संबंध में हत्या
फतेहाबाद में चर्चा है कि अवैध संबंध के चलते संजय और ज्योति में विवाद हुआ था, संजय को शक था कि उसकी पत्नी से किसी के अवैध संबंध हैं। इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहे थे। सोमवार रात में ज्योति की हथौडे से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी थी, मंगलवार सुबह घर में उसका शव मिला था लेकिन संजय गायब हो गया था।
मोबाइल से हुई पहचान
परिजन संजय की तलाश में जुटे थे तभी उनके मोबाइल पर फोन आया, रेलवे पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला है, उसकी जेब में यह मोबाइल था। इसके बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए, उन्होंने संजय की शिनाख्त की।