आगरालीक्स… आगरा में सफाई कर्मचारियों ने पुलिस चौकी में कूडा भर दिया, इसके बाद हंगामा किया। रोड पर जाम लगा दिया, आक्रोशित सफाई कर्मचारियों में पुलिस द्वारा साथी की पिटाई करने से आक्रोश है।
बुधवार को आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की सराय ख्वाज चौकी पर सफाई कर्मचारी पहुंचे, उन्होंने सीओ जनक सिंह पर कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने पुलिस चौकी में आस पास के क्षेत्र से उठाया गया कूडा भर दिया। पुलिस चौकी के गेट पर कूडा डाल दिया, इसके बाद हंगामा करने लगे।
चौकी छोडकर भागे पुलिस कर्मी
सफाई कर्मचारियों द्वारा चौकी में कूडा डालने से पुलिस कर्मियों के होश उड गए, वे चौकी को छोडकर भाग गए। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों को देख पुलिस कर्मी चौकी में कुडा डालने से रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
रोड पर लगाया जाम
आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने पुलिस चौकी में कूडा डालने के बाद हंगामा कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने रोड पर जाम लगा दिया, पुलिस प्रशासन सफाई कर्मचारियों को समझाने में जुटा हुआ है।
यह है मामला
सीओ पर सेनेटरी इंस्पेक्टर से मारपीट के आरोप
मंगलवार को अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए थे, इसके लिए सफाई कराई गई। आरोप है कि सफाई को लेकर सीओ जनक सिंह का सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज से विवाद हो गया, उनके साथ सीओ ने अभद्रता और मारपीट कर दी। इससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। वे सीओ पर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।