आगरालीक्स…आगरा में लगेगी 65 फीट ऊंची अटल जी की प्रतिमा. अटल मैमोरियल नाम से एक्सप्रेस वे के पास विकसित होगा नया पर्यटन. ओपन एयर थिएटर, कैफे बनेंगे…
उत्तर प्रदेश सरकार आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक नया पर्यटन विकसित करने जा रही है. अटल मैमोरियल नाम से बनने जा रहे इस नये पर्यटन स्थल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित् होगा. यह मैमोरियल फतेहाबाद के लुहारी में एक्सप्रेस वे और यमुना के बीच बनाया जाएगा जहां पर 65 फीट ऊंची प्रतिमा होगी जो कि एक्सप्रेस वे पर गुजरते समय लोगों को दूर से ही दिखाइ देगकी. जानिए क्या होगा खासअटल मैमोरियल में पर्यटन की दृष्टि से काफी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसमें ओपन एयर थियेटर के साथ ही कैफे भी बनाया जाएगा. क्लॉक रूम और टिकट काउंटर के साथ प्रशासनिक और सुरक्षा जांच कक्ष होगा. 4.5 मीटर चौड़ा पैसेज होगा जिसमें भित्ति चित्र होंगे. कैफे में लोगों के लिए इनडोर और आउटडोर बैठने की सुविधा होगा. पर्यटक यहां आराम से बैठकर प्रतिमा देख सकेंगे लिए लिए व्यू प्वांइट बनाए जाएंगे. ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर से पर्यटकों को उपयोगी जानकारी दी जाएगी.