आगरालीक्स…आगरा के आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर में एकादशी पर हुआ हवन पूजन व भंडारा
आगरा के ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा में गुरुवार को एकादशी के अवसर पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया. पुरुषोत्तम मास में मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया है. गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां हवन पूजन आदि किया गया. शाम को भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया.