आगरालीक्स… दुखद …आगरा में दो थोक दवा कारोबारियों की मौत, दो दिन से ड्रग डिपार्टमेंट की थोक दवा बाजार में चल रही है छापेमारी।
रिचा मेडिकल एजेंसी, फव्वारा के संचालक 50 साल के प्रेम जेसवानी की रविवार सुबह मौत हो गई। मुख्यालय से आई टीम ने कुछ महीने पहले उनकी दुकान पर जांच की थी। वहीं, लवकुश मेडिकल एजेंसी, संत सूरी मार्केट के संचालक कमल कुमार की रविवार सुबह तबीयत बिगड़ी, परिजन उन्हें अस्पताल ले गए उनकी भी मौत हो गई। दो थोक दवा कारोबारियों की मौत से शोक की लहर है।
आगरा में आयुक्त एफएसडीए डॉ. रोशन जैकब के निर्देशन में शुक्रवार को थोक दवा बाजार फव्वारा पर छापेमारी की, टीम को सूचना मिली कि नबाविया मार्केट स्थित ब्राइट फार्मा पर छापा मारा लेकिन दुकान बंद मिली। टीम ब्राइट फार्मा की संचालक राहुल बिहार दयालबाग निवासी रितिका पंजवानी, मनीष कुमार पंजवानी उर्फ सन्नी के घर पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु एवं देवयानी दुबे की तरफ से थाना न्यू आगरा में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि मनीष कुमार पंजवानी के घर से सरकारी अस्पताल में सप्लाई किए जाने वाले महंगे एटी डी 300 के इंजेक्शन जब्त किए गए हैं, इन इंजेक्शन पर हॉस्पिटल सप्लाई नोट फोर सेल लिखा हुआ था। इसके साथ ही इंजेक्शन सहित अन्य दवा भी मिलीं जिन्हें अधिक तापमान पर रखा गया था।
ब्राइट फार्मा से लिए पांच दवाओं के नमूने
टीम मनीष पंजवानी को लेकर नबाविया मार्केट स्थित ब्राइट फार्मा पर पहुंची, औषधि निरीक्षक परमेश कुमार द्विवेदी ने जांच की, फर्म पर 18 तरह की दवाएं मिलीं। टीम ने पांच दवाओं के नमूने लिए हैं। औषधि विभाग की कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
जैन काम्प्लेक्स में मिला सैंपल की दवाओं का जखीरा
टीम की जांच में जैन काम्प्लेक्स में सैंपल की दवाओं का जखीरा भी मिला है, गोदाम में दवाएं मिलने के साथ ही गैलरी में भी सैंपल की दवाएं पड़ी हुईं थी। टीम दवाओं की जांच में जुटी हुई है।