आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा की मौत, आनलाइन मंगाई थी सल्फास की गोलियां, सल्फास की गोली खाने के बाद फोन कर पति को दी थी सूचना। ( Agra Live News: 30 year old DEI research woman scholar died )
पुलिस का मीडिया से कहना है कि वैशाली एन्क्लेव दयालबाग निवासी 30 साल की नम्रता गुप्ता आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा है, उनकी 2024 में शादी हुई थी और मायका अदनबाग में है। छह महीने का बेटा है, उनके पति विकास कुमार कोचिंग संचालक हैं और वे भी डीईआई से पीएचडी कर रहे हैं।
एसएन में इलाज के दौरान मौत
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शुक्रवार को नम्रता गुप्ता अपने घर गईं थी और शाम के समय उन्होंने सल्फास की गोली खां ली और खुद यह बात अपने पति को फोन कर बताई। उस समय विकास कोचिंग में थे, उन्होंने ससुरालीजनों को जानकारी देने के बाद नम्रता गुप्ता को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात में नम्रता की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, मायका और ससुरालपक्ष का कहना है कि कोई विवाद नहीं था।
आनलाइन मंगाई थी सल्फास की गोलियां
एसओ न्यू आगरा निशामक त्यागी का मीडिया से कहना है कि शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पूछताछ में सामने आया है कि नम्रता ने आनलाइन सल्फास की गोलियां मंगाईं थी। घरवालों ने गोलियां देख लीं थी, पूछा तो उन्हें बताया कि गेंहू में रखनी हैं घर वालों ने चार पत्ते फेंक दिए थे लेकिन दो पत्ते रख लिए थे।