मथुरालीक्स…दुखद, वृंदावन के इस्कॉन मंदिर पर कूलर में करंट लगने से 21 साल के श्रद्धालु की मौत. पिता के साथ आया था दर्शन करने…अस्पताल में छाती दबाकर इकलौते बेटे को उठाने की कोशिश करता रहा पिता…
मथुरा के वृंदावन से दुखद हादसे में एक 21 साल के श्रद्धालु की मौत् हो गई. इस्कॉन मंदिर के गेट के पास लगे शावर कूलर में आए करंट से मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले 21 साल के अभिज्ञान गुप्ता की मौत हो गई. करंट का झटका लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर बेबस पिता अपने बेटे की छाती दबाकर उठाने की कोशिश करता रहा. ठाकुर जी के दर्शन को आए थे पिता—पुत्रमध्य प्रदेश के छतरपुर मेंं रहने वलो अमित कुमार गुप्ता अपने इकलौते बेटे 21 साल के अभिज्ञान गुप्ता के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे. कोतवाली क्षेत्र के इस्कॉन मंदिर के प्रवेश द्वार के पास जूताघर पर नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए पंखा कूलर लगाया हुआ है. सोमवार को कूलर में करंट आ गया जिसके संपर्क में अभिज्ञान गुप्ता आ गया. करंट लगते ही युवक की चीख निकली तो वहां हड़कंप मच गया. पिता ने बचाने की कोशिश की लेकिन करंट ने पिता को झटके से दूर गिरा दिया और अभिज्ञान कूलर से चिपका रह गया. आनन फानन में अन्य लोगों ने किसी तरह अभिज्ञान को कूलर से दूर किया और जिला संयुक्त चिकितसालय में उपचार के लिए भेजा. यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.