Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

195

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की हत्या पड़ोस में रहने वाले हमउम्र किशोर ने की. प्रिंस की इस बात से था नाराज, बहाने से बुलाया और पत्थर मार—मार कर ले ली जान

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के अभुआपुरा में 14 जून को हुई 13 साल के बच्चे प्रिंस की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. 14 जून को प्रिंस घायल अवस्था में अभुआपुरा में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था. उसका चेहरा बुरी तरह से पत्थरों से कुचला हुआ था. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रिंस की मौत किसने की और किस वजह से की, इसकी जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई.

अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किशोर दोस्त थे लेकिन कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान प्रिंस ने आरोपी को उसे परिवार के सामने अपमानित किया और गाली गलौज की थी. इसी बात को आरोपी ने रंजिश मान ली थी और वह इसका बदला लेना चाह रहा था.

पतंग उतारने के बहाने बुलाया
घटना वाले दिन आरोपी किशोर ने प्रिंस को पेड़ पर फंसी पतंग उतारने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया. गांव के बाहर पहुंचने पर दोनों में फिर से कहासुनी हो गई. इस दौरान आरोपी ने पहले ईंट से और बाद में नुकीले पत्थर से प्रिंस के सिर पर कई वार दिए. हमले में प्रिंस बुरी तरह से घायल होकर झाड़ियों में जा गिरा. आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया था. प्रिंस की मौत के बाद जांच में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां से खून से सना नुकीला पत्थर बरामद हुआ. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी. प्रिंस को आखिरी बार आरोपी किशोर के सााि जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.शुरुआत में वह गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 2nd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 2 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 620 Plots of Gangapuram allot by Lottery, Rs 325 Crore income to ADA

आगरालीक्स आगरा में ग्रेटर आगरा की गंगापुरम टाउनशिप के लिए 620 प्लॉट...

error: Content is protected !!