Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer
बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

17

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद सहायक औषधि आयुक्त और ड्रग इंस्पेक्टर का तबादला, दवा कारोबारियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक में कहा छापामारी कार्यवाही से आगरा के व्यापारियों को प्रदेश के अन्य जनपदों से औषधियों के व्यापार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ( Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer)


आगरा में 12 से 13 जून तक प्रदेश के 25 ड्रग इंस्पेक्टर की टीमों ने छापेमारी की, तीन मुकदमे दर्ज ​कराए गए। मंगलवार को प्रदेश के 25 ड्रग इंस्पेक्टर के तबादलों की सूची जारी की गई। इसमें आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार का तबादला हापुड़ कर दिया गया। वहीं, गाजियाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा को आगरा भेजा गया है।
सहायक औषधि आयुक्त का भी तबादला
मुख्यालय से मंगलवार शाम को छह सहायक औषधि आयुक्त के तबादले किए गए। आगरा के सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय को मरेठ भेजा गया है। वहीं, मेरठ के सहायक औषधि आयुक्त अरविंद कुमार गुप्ता का तबादला आगरा किया गया है।
दुकान के शटर पर लिखना होगा फर्म का नाम, लाइसेंस संख्या


डीएम मनीष बंसल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी(नगर) महोदय की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट महोदय जनपद आगरा, औषधि व्यापारियों, आगरा फार्मा एसोसिएशन एवं जनपदीय औषधि निरीक्षकों के साथ एक संयुक्त बैठक आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम जनपद आगरा के औषधि व्यापारी स्व. कमल कुमार, प्रतिष्ठान मालिक लवकुश मेडिकल स्टोर, संत सिंह सूरी मार्केट, कोतवाली, आगरा एवं स्व. प्रेम जैसवानी, प्रोपराइटर मेसर्स रिचा मेडिकल एजेन्सीज, फाउन्टेन, आगरा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए सभी उपस्थित व्यापारियों एवं जनपदीय अधिकारियों द्वारा उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गयीं। टीएन अग्रवाल, आगरा व्यापार मण्डल अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम जनपद आगरा में आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा गठित औषधि विभाग द्वारा नकली, अधोमानक एवं मिथ्याछाप औषधियों के क्रय-विक्रय एवं भण्डारण पर छापामार कार्यवाही से आगरा के सम्मानित व्यापारी दुकान खोलने में असहज महसूस कर रहे है। महेश अग्रवाल, महामंत्री एवं पुनीत कालरा, मीडिया प्रभारी, आगरा फार्मा एसोसिएशन, आगरा द्वारा कहा गया कि जनपद आगरा में हमारी आगरा फार्मा एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों पर लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है और लगातार हो रही छापामारी कार्यवाही से जनपद आगरा के व्यापारियों को प्रदेश के अन्य जनपदों से औषधियों के व्यापार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
अपर जिलाधिकारी(नगर) ने आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ की की बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर थोक ड्रग लाइसेंस सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी, निष्क्रिय अथवा बंद पड़े प्रतिष्ठानों के ड्रग लाइसेंसों जिनके माध्यम से किए जा रहे अवैध औषधि व्यापार(नकली, नशीली, अधोमानक औषधियों, फिजीशियन सैम्पल) की पहचान कर उन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, जिससे नियमों के अनुरूप कार्य करने वाले व्यापारियों को सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण उपलब्ध हो सके एवं आमजनमानस को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित औषधियां उपलब्ध हो सकें। दवा कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने संगठन के माध्यम से समस्त प्रतिष्ठानों,गोदामों, शाखाओं के मुख्य शटर पर स्पष्ट रूप से फर्म का नाम, औषधि लाइसेंस संख्या, जीएसटी नंबर, संपर्क नंबर तथा फर्म स्वामी का नाम अंकित करें तथा औषधि नियमों एवं लाइसेंस में वर्णित शर्तों के अनुरूप ही प्रतिष्ठान का संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही अपर जिलाधिकारी(नगर) द्वारा उपस्थित समस्त व्यापार मण्डल एवं आगरा फार्मा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को यह आश्वस्त किया गया कि यह अभियान अवैध तरीके से व्यापार करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध ही चलाया जा रहा है जिसमें पंजीकृत एवं नियमानुसार लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप व्यापार करने वाले व्यापारियों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस क्रम में पदाधिकारियों द्वारा अश्वस्त किया गया कि दवा करोबार में यदि कोई अवैधगलत गतिविधियां उनके संज्ञान में आती है तो वह तत्काल विभाग को अवगत करायेंगे एवं थोक ड्रग लाइसेंस सत्यापन अभियान में सहयोग करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

error: Content is protected !!