आगरालीक्स…आगरा में 40 डिग्री सेल्सियस कमी गर्मी. आने वाले दिन और भीषण गर्मी के. मानसून हुआ कमजोर. देश के 40 प्रतिशत हिस्से में सामान्य से भी कम बारिश…
आगरा में गर्मी ने लोगों को बुरी से झुलसाया हुआ है. पिछले कई दिन से गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं. दिन में निकल रही धूप इतनी तेज है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. सुबह से ही सूरज की किरणें चमक बिखेरना शुरू कर देती हैं. शाम को भी गर्मी की तपिश बरकरार रहती है. इसका असर तापमान पर हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में और अधिक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हीटवेव का अलर्ट है.मानसून हुआ कमजोर.
मौसम विभाग के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह में भी मानसून देश के बड़े हिस्से को कवर नहीं कर पाया है. 17 जून की सुबह ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ कर्नाटक में मानसूनी बादल नहीं हैं. इन राज्यों में आसमान साफ दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है. यानी देश के 40 प्रतिशत हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है. इसकी मुख्य वजह बंगार की खाड़ी लो प्रेशर एरिया का न बनना है. पिछले सात दिन से मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/06/26) 39.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/06/26) 25.2
Departure from Normal(oC) -2.80ण्