मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर विधायक के सुरक्षा वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत. कई पुलिसकर्मी घायल
आगरा—नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार दोहपर एक भीषण हादसा हो गया. मांट विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के सुरक्षा वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी. हादसे में गाड़ी में सवार दरोगा राजेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. हादसा इतना तेज था कि वाहन में सवार पुलसकर्मी बुरी तरह से फंस गए. पीछे चल रही विधायक राजेश चोधरी की ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और नोएडा के एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया. विधायक राजेश चौधरी को रविवार दोपहर जेवर हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी. वह अपने काफिले के साथ एक्सप्रेस वे से जेवर हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे. हादसा नए फ्लाईओवर के पास हुआ. एक मालवाहक ट्रक गलत दिशा से सामने आ रहा था और उसने मोड पर सुरक्षा वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर से सुरक्ष वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. वाहन में पुलिसकर्मी फंस गए. निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने दरोगा राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद विधायक राजेश चौधरी ने गहरा दुख जताया है और उन्होंने दरोगा के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी जाहिर की हैं. मृतक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह मथुरा पुलिस लाइन में तैनात थे.