आगरालीक्स…आगरा की दो बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां गंगा रतन ग्रुप एवं बालाजी प्राॅपर्टी आर्केड की हुई भव्य डीलर मीट..प्रोजेक्ट्स की दी जानकारी
आगरा की दो बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां गंगा रतन ग्रुप एवं बालाजी प्राॅपटी आर्केड द्वारा संजय प्लेस स्थित फेयरफील्ड बाइ मैरियट में भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा रतन ग्रुप के डायरेक्टर किशोर गुप्ता, राकेश लोधी, राज परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद शर्मा तथा बालाजी प्राॅपर्टी आर्केड के चेयरमैन रिंकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल एवं सारंश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।डीलर मीट में गंगा रतन ग्रुप की प्रमुख परियोजनाओं रॉयल विलास, जीआर सिग्नेचर विलास और गंगारतन स्क्वॉयर का प्रस्तुतीकरण किया गया। रॉयल विलास और जीआर सिग्नेचर विलास आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम लग्जरी विला परियोजनाएं हैं, जबकि हरीपर्वत स्थित गंगारतन स्क्वॉयर एडीए और रेरा एप्रूव्ड आधुनिक कमर्शियल प्रोजेक्ट है, इसमें डाॅक्टर्स के लिये ओपीडी एवं मेडीकल काॅम्पलैक्स भी उपलब्ध है। जिसे हार्ट आफ हेल्थ कम्यूनिटी की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख रियल एस्टेट व्यवसायियों, चैनल पार्टनर्स एवं निवेशकों ने भाग लिया। कंपनी अधिकारियों ने परियोजनाओं की विशेषताओं, निवेश संभावनाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि ग्राहकों एवं चैनल पार्टनर्स के विश्वास और सहयोग से कंपनी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा भविष्य में भी गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास के साथ कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर सुन्दर पाल एडवोकेट, मधुसुदन टंडन, राजू अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, लाला भाई, वत्सल गर्ग, सुनीत शर्मा, सचिन रोरा, राजेन्द्र पवार, नवीन लाम्बा, एन.के. जौहर, विकास शर्मा एवं शहर के अनेक प्रतिष्ठित प्राॅपर्टी डीलर्स, रियल एस्टेट विशेषज्ञों एवं चैनल पार्टनर्स ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, नेटवर्किंग एवं भविष्य में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।