Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Urinal in open, Contractor arrested in Agra
बिगलीक्स

Urinal in open, Contractor arrested in Agra

117

आगरालीक्स…. आगरा में दीवार गीली देख पेशाब करने लगे ठेकेदार को पुलिस पकडकर थाने लेकर आई, गाडी में ठेकेदार के परिजन बैठे थे, वह अपने बेटे को दिखाने आया था। ठेकेदार की पत्नी पुलिस से भिड गई।
आगरा में एमजी रोड से ​अतिक्रमण हटाया जा रहा है। रविवार दोपहर में पुलिस प्रशासन की टीम दीवानी के सामने से अतिक्रमण हटा रही थी। इसी बीच वहां एक गाडी आकर रुकी, गाडी से एक युवक उतरा और दीवार के सहारे पेशाब करने के लिए खडा हो गया। उस पर पुलिस की नजर पडी, उन्होंने युवक को पकड लिया।
ठेकेदार की पत्नी पुलिस से भिडी
पुलिस ने ठेकेदार को जीप में बिठा लिया, उसे पकडकर थाने ले जाने लगे। इस पर ठेकेदार की पत्नी पुलिस से​​ भिड गई, कहने लगी कि टॉयलेट है नहीं तो दीवार पर पेशाब करना ही पडेगा, इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ।
बच्चे को दिखाना था, मुचलके पर छोडा
मैनपुरी निवासी ठेकेदार अपने परिवार के साथ गाडी से आगरा बेटे को दिखाने के लिए आया था, पुलिस उसे थाने ले आई। क्लीनिक बंद होने का समय हो रहा था, ऐसे में थाना हरीपर्वत से ठेकेदार को मुचलके पर थाने से छोड दिया गया।

गंदगी फैलाने पर जुर्माना
आगरा में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगेगा, एक सप्ताह में आगरा की सूरत बदलने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं, दुकानदारों को कूडेदान रखने होंगे, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम गौरव दयाल ने एक सप्ताह का समय दिया है, इसके बाद वे स्वयं निरीक्षण करेंगे।
मंगलवार को डीएम गौरव दयाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारियों तथा सेनेटरी इन्स्पेक्टरों के साथ बैठक की, उन्होंने निर्देश दिये कि महानगर के प्रमुख चैराहों तथा बाजारों में दुकानों तथा ठेलों पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों द्वारा यदि अपना कूड़ादान नहीं रखा जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
स्टाफ की नहीं रहेगी कमी
कर निर्देश दिये। उन्होंने स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तत्काल मैन पावर भी बढ़ाने के लिए कहा। डलाबघरों से कूड़ा जिस ट्रक में ले जाया जाये उसमें ऐसी व्यवस्था करें कि कूड़ा तथा गन्दा पानी सड़क पर न गिरे। उन्होंने सेनेटरी इन्स्पेक्टरों से कहा कि बाजारों में दुकानदारों के साथ बैठक कर हिदायत दें कि यदि उनके द्वारा कूड़ा फैलाया गया तो उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने डिवाइडरों के आसपास भी सफाई के लिए निर्देश दिये।
15 हजार रुपये समन शुल्क वसूला
डीएम नले सेनेटरी इन्स्पेक्टरों से भी कहा कि जिनके द्वारा समन शुल्क नहीं लिया जायेगा, उनका वेतन आहरित नहीं किया जायेगा। बिजली घर चैराहे पर समन शुल्क के रूप में 15 हजार की धनराशि वसूली गई है । उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अन्य प्रमुख बाजारों तथा चैराहों पर भी अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था करायी जायेगी। बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त तरूण शर्मा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जैडएसओ डीआर सिसोदिया सहित सभी सैनेटरी इन्स्पेक्टर उपस्थित रहे।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Police Home Guard Recruitment Exam to be Held at 28 Centers in Agra; DM Inspects Arrangements at Examination Centers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 28 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा. 25,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

error: Content is protected !!