आगरालीक्स…कश्मीर और गुरुग्राम में भूकंप के झटके. 3.5 रही तीव्रता. दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
वेनेजुएला में भूकंप से तबाही के बाद कई जगह भूकंप के झटके आए हैं. शनिवार शाम को भारत के कश्मीर और गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई और ऐहतियात के तौर पर लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है. फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसन की सूचना नहीं है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया गया था.वेनेजुएला में मचाई है तबाही
तीन दिन पहले ही वेनेजुएला में भूकंप के दो झटकों ने तबाही मचाई है. राजधारी काराकस सहित कई इलाकों में भूकंप से बिल्डिंगें ध्वस्त हो गई हैं. वेनेजुएला में अब तक भूकंप से 1000 के करीब मौतों की सूचना है जबकि 50 हजार से अधिक लोग लापता भी हैं.