Sunday , 12 July 2026
Home देश दुनिया Shocking revelations in the murder case of Pune real estate businessman Ketan Agarwal
देश दुनिया

Shocking revelations in the murder case of Pune real estate businessman Ketan Agarwal

160

आगरालीक्स…कातिल सिया, परिवार को निराश नहीं करना चाहती थी, मंगेतर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाना ज्यादा आसान लगा. पुलिस जांच में और चौंकाने वाले खुलासे

पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवावल की मौत की जांच में नई—नई जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस का दावा है कि यह कथित हत्या इसलिए की गई क्योंकि सिया गोयल अपने मंगेतर केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. जांच में सिया गोयल ने स्वीकार किया है कि उन्हें शादी को रद्द करने के बजाय केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाना ज्यादा आसान लगा क्योंकि वह अपने परिवार को निराश नहीं करना चहाती थी. क्योंकि अगर सिया अपने परिवार से शादी के लिए मना करती तो उसे डर था कि इससे परिवार को समाज में शर्मिंदगी होगी.

सिया के घरवालों से भी पूछताछ
इस बड़ी और हाईप्रोफाइल घटना की जांच के लिए पुणे और लोनावला पुलिस ने छह विशेष टीमें गठित की हैं. पुलिस के अनुसार सिया गोयल के माता पिता से फिलहाल लोनावला सिटी स्टेशन पुलिस पूछताछ कर रही है जबकि उसके भाई साहिल गोयल को भी दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जांच एजेंसियां कथित साजिश से जुड़े डिजिटल सबूतों की भी बारीकी से जांच कर रही है.

प्रेमी चाहता था दो तीन साल का समय
एक रिपोर्ट के अनुसार सिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे लग रहा था कि अगर वह केतन की हत्यार कर देती है तो उसे शादी करने के लिए कम से कम तीन साल का और समय मिल जाएगा. वहीं उसका प्रेमी चेंतन चौधरी भी शादी के लिए दो से तीन साल का समय और चाहता था. इसी वजह से दोनों को सबसे आसान लगा कि केतन को रास्ते से हटा दिया जाए,

नवंबर में उदयपुर में होनी थी शाही शादी
पुणे के गहुंजे जिले के रहने वाले केतन परिवर के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे. केतन की शदी पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी के बेटे सिया से तय हुई थी. यह शादी दोनों परिवारों ने तय की थी और घर में तैयारियां भी शुरू हो गई थी. यह शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में होने वाली थी.

लोहागढ़ किले में प्री वेडिंग फोटोशूट की तैयारी थी
केतन और सिया शादी से पहले बाली घूमने जाने वाले थे. केतन ने सारी बुकिंग भी कर ली थी लेकिन सिया ने पासपोर्ट खोलने की बात कहकर ट्रिप कैंसिल करा दी. इसके बाद केतन ने सिया के बर्थडे के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे. लोहागढ़ किले पर प्री वेडिंग फोटोशूट की भी तैयारी चल रही थी. पुलिस जांच में सामने आया कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को ही लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की योजना बनाई थी दोनों ने सांप का डर पैदा कर उसे खाई में धकेलने की कोशिश की लेकिन प्लानिंग फेल हो गई.

19 जून को किले से धक्का देकर खाई में फेंका
इसके बाद सिया और उसके बॉयफ्रैंड चेतन ने दोबारा लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग का प्लान बनाया. यहां मौक मिलते ही उन्होंने केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया. स्थानीय लोगों, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उसी दिन केतन का शव बरामद कर लिया. शुरुआत में पुलिस ने बताया था कि केतन लोहागढ़ किले पर तेज हवा के बीच फोटो खींचते समय खाई में गिर गए. मंगेतन सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था.

पुलिस जांच में हत्या का सनसनीखेज खुलासा
पुणे पुलिस ने फिर भी इस मामले की जांच जारी रखी. फोन रिकाडर्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला कि सिया का पुणे के कोंढवा ​में रहने वाले चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध है और दोनों रिलेशनशिप में है. सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगता था केतन रुकावट बन गया था. इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. प्लानिंग के तहत सिया केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई. पीछे से चेतन भी पहुंचा और दोनेां ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकका दे दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic accident: Boat carrying Indian tourists capsizes in Vietnam; 15 Indians dead

आगरालीक्स…दुखद हादसा, वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी बोट पलटी. 15 भारतीयों...

देश दुनिया

Illicit activities were taking place inside a luxury resort in the forests of Nainital; 52 young men and women were arrested

आगरालीक्स…नैनीताल के जंगल में लग्जरी रिसॉर्ट के अंदर चल रहा था सेक्स...

देश दुनिया

Maid’s Instagram reel reveals secret of year-old theft

आगरालीक्स…अरे ये तो मेरे गहने हैं….हीरे का हार पहनी नौकरानी की इंस्टा...

देश दुनिया

Shri Amarnath Yatra begins… The first batch of pilgrims reached Baltal amidst chants of ‘Har-Har Mahadev’

आगरालीक्स…श्री अमरनाथ यात्रा शुरू.. हर—हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का...

error: Content is protected !!