Tuesday , 7 July 2026
Home एजुकेशन Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

17

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें. इंटर पास कर सकते हैं ये कोर्स. इन कोर्सों के साथ “सीखते हुए कमाने” का मिलेगा अवसर. जानिए कौन से हैं कोर्स

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के अंतर्गत सात नए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ उद्योगों में अप्रेंटिसशिप, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा कार्यानुभव प्राप्त होगा। यह पहल विद्यार्थियों को "सीखते हुए कमाने" (Learn, Earn & Grow) का अवसर प्रदान करेगी।

ये हैं कोर्स
विश्वविद्यालय के दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में बी.एससी. मीडिया कम्युनिकेशन, बीबीए लॉजिस्टिक्स एवं बी.एससी. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीबीए (इवेंट मैनेजमेंट) एवं बीबीए (रिटेल ऑपरेशंस)
यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर में बी.एससी. एनीमेशन एवं वीएफएक्स पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं तथा प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण रखी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल, व्यावहारिक अनुभव एवं तकनीकी दक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से इन पाठ्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त करते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए मीडिया, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, इवेंट मैनेजमेंट तथा रिटेल सेक्टर जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उद्योगों से सीधा जुड़ाव उन्हें आधुनिक तकनीकों, व्यावसायिक कौशल और पेशेवर कार्यसंस्कृति का अनुभव भी प्रदान करेगा।

विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in तथा संबंधित संस्थानों से प्राप्त की जा सकती है। कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कहा कि ने कहा कि अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उद्योगों का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा। प्रशिक्षण अवधि में मिलने वाला स्टाइपेंड उन्हें आर्थिक सहयोग देने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। यह पहल विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए सक्षम बनाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: Agra’s St. Peter’s celebrated its foundation day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स ने मनाया स्थापना दिवस. 1846 में आज ही...

एजुकेशन

Admission process for the new academic session is underway at Smt. BD Jain Girls’ PG College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए सत्र के...

एजुकेशन

Agra Live News: Significant MoU between Agra’s Dr. MPS Group of Institutions and a prestigious French institution…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वैश्विक शिक्षा समागम “बियॉन्ड...

error: Content is protected !!