Tuesday , 7 July 2026
Home एजुकेशन Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews
एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

10

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार 3 अगस्त को. शताब्दी वर्ष का यह दीक्षांत समारोह होगा ऐतिहासिक…जानिए क्या होगा खास

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के शताब्दी वर्ष का दीक्षांत समारोह इस बार 3 अगस्त 2026 को होगा. 92वीं दीक्षांत समारोह का यह आयोजन खंदारी स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर के शिवाजी मंडपम में होगा. मंगलवार को इस संबंध में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें दीक्षांत समारोह की तैयारियां की समीक्षा करते हुए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए.

दीक्षोत्सव में होगा यह खास
विवि के इस दीक्षोत्सव में परंपरागत खेल प्रतियोगिताएं, काव्य लेखन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं अभिनय, 'मेरी माँ' विषयक भाषण, निबंध, काव्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, गोद लिए गए गांवों में पारंपरिक खेल, स्वच्छता अभियान, पुस्तक पठन अभियान, शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम, आंगनबाड़ी किट वितरण, सामुदायिक विकास गतिविधियां तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में चयनित चित्रों की प्रदर्शनी भी दीक्षांत समारोह में लगाई जाएगी तथा सभी गतिविधियों का संकलन पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा.

सबसे आकर्षण होगा 'माँ-बेटी सम्मेलन'
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से पहली बार 'माँ-बेटी सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी) स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में भव्य रूप से संपन्न होगा. सम्मेलन में कुलाधिपति स्वयं छात्राओं एवं उनकी माताओं से संवाद करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर प्रेरक संदेश देंगी. इस सम्मेलन से पूर्व दीक्षोत्सव के दौरान प्रतिभागी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेकअप) कराया जाएगा तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट उनकी माताओं को उपलब्ध कराई जाएगी.

गोद लिए गए गांवों पर विशेष फोकस
विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में पिछले सात वर्षों के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा, अनुसंधान, आंगनबाड़ी सशक्तिकरण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत दस्तावेज तैयार किया जाएगा. इसे फोटोग्राफ सहित पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा. साथ ही चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. विश्वविद्यालय द्वारा 100 तथा जिला प्रशासन के सहयोग से 200 आंगनबाड़ी किट भी वितरित किए जाएंगे.

शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों पर बनेगी विशेष डॉक्यूमेंट्री
बैठक में सजीव प्रसारण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी समिति को निर्देश दिए गए कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूरे दीक्षांत समारोह का विश्वविद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाए. साथ ही जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित माँ-बेटी सम्मेलन में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा.

डिग्री एवं पदक वितरण की तैयारियां तेज
बैठक में बताया गया कि दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाने वाले डिग्री एवं पदकों की तैयारी तथा पात्र विद्यार्थियों की सूची को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है. विश्वविद्यालय का लक्ष्य सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना है ताकि समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

विभिन्न समितियों को सौंपे गए दायित्व
92वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न समितियों का गठन किया है, जिनमें आयोजन समिति, स्वागत एवं निमंत्रण पत्र तथा अतिथि समन्वय समिति, योग्यता निर्धारण एवं पदक वितरण समिति, मंच सज्जा समिति, अनुशासन एवं पास व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, कुलपति कैंप कार्यालय एवं अतिथि गृह व्यवस्था समिति, सभागार व्यवस्था समिति, शोभायात्रा एवं अटरिया व्यवस्था समिति, डिग्री एवं पदक निर्माण समिति, सजीव प्रसारण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी समिति, प्रोसीडिंग, मुद्रण सामग्री एवं फोल्डर समिति, डिग्री वितरण समिति, सामाजिक सेवा एवं आंगनबाड़ी सम्मान समिति, टेंट व्यवस्था समिति, पोशाक व्यवस्था समिति, वार्षिक प्रगति आख्या एवं न्यूजलेटर समिति, खेलकूद समिति, मीडिया समिति, परिसर विकास, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव समिति, बच्चों हेतु पुस्तक भेंट समिति, माँ-बेटी सम्मेलन आयोजन समिति, शिक्षक उत्कृष्ट पुरस्कार समिति तथा कुलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति समिति शामिल हैं।
समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
कुलपति प्रो. आशु रानी ने सभी समितियों को निर्देश दिए कि वे अपनी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा 20 जुलाई को प्रस्तावित अगली समीक्षा बैठक में अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें. बैठक में कुलसचिव अजय मिश्रा, वित्त अधिकारी सुदर्शन, उप कुलसचिव कैलाश पंडित, सहित प्रो. बृजेश रावत, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. बीएस शर्मा, प्रो. बिंदु शेखर, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. शरद चन्द्र उपाध्याय, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. मोहम्मद अरशद, डॉ. रत्ना पाण्डेय तथा ललित कला विभाग से डॉ. वैशाली शर्मा सहित जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना उपस्थित रहीं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

एजुकेशन

Agra News: Agra’s St. Peter’s celebrated its foundation day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स ने मनाया स्थापना दिवस. 1846 में आज ही...

एजुकेशन

Admission process for the new academic session is underway at Smt. BD Jain Girls’ PG College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए सत्र के...

एजुकेशन

Agra Live News: Significant MoU between Agra’s Dr. MPS Group of Institutions and a prestigious French institution…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वैश्विक शिक्षा समागम “बियॉन्ड...

error: Content is protected !!