आगरालीक्स…आगरा में झमाझम बारिश की जगह टिप टिप बरसती रही बूंदें. मौसम हुआ सुहाना. दिन और रात का तापमान लगभग बराबर. तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
आगरा में मौसम ने करवट बदल ली है. मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को आज कुछ राहत की बूंदें मिली हैं. हालांकि मौसम विभाग ने आज पूरे दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, सुबह के समय घने काले बादलों का डेरा भी खूब छाया और लगा कि जोरदार बारिश होगी लेकिन बारिश तो हुई लेकिन झमाझम नहीं. टिप टिप कर बूंदें बरसती रहीं. इससे मौसम जरूरी सुहाना हो गया है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में लगातार तीन से चार दिन भारी बारिश का ओरेंज व यलो अलर्ट है. लोगों को इस पूरे सप्ताह उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 20/07/26) 28.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/07/26) 27.3
Departure from Normal(oC) 0.6