आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, वे जनसभा करेंगे, मौसम को देखते हुए जनसभा स्थल देखा जा रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को आगरा आ रहे हैं। वे जनसभा को संबोधित करेंगे, विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसभा के लिए मंगलवार को डीएम मनीष बंसल ने योगी आदित्यनाथ जी के जनसभा, विकास योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास आदि कार्यक्रम हेतु संभावित आगमन के दृष्टिगत जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार, टाटा ग्राउंड तथा यूनिवर्सिटी के शिवाजी मंडपम ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था , बरसात के मौसम के दृष्टिगत अन्य तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसभा और जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं तथा प्रोजेक्टस का लोकार्पण शिलान्यास आदि प्रस्तावित हो सकता है।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।