Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Ramlila, Agra 2026: Sanjay Singhal as Raja Dasharath and Neeta Singhal will play Queen Kaushalya…#agranews
आगरा

Ramlila, Agra 2026: Sanjay Singhal as Raja Dasharath and Neeta Singhal will play Queen Kaushalya…#agranews

82

आगरालीक्स…आगरा की प्राचीन रामलीला में इस बार दशरथ बनेंगे संजय सिंघल और रानी कौशल्य बनेंगी नीता सिंघल.

आगरा की प्राचीनतम रामलीला में इस बार राजा दशरथ की भूमिका संजय सिंघल निभाएंगे वहीं इनकी पत्नी नीता सिंघल रानी कौशल्या की भूमिका में होंगी. संजय सिंघल वर्ममान में रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं और पिछले 24 सालों से जुड़े हुए हैं. सोमवार को रामलीला कमेटी की जनकपुरी—दशरथ चयन समिति ने इस निर्णय से अवगत कराया और उनके नाम की मुहर लगा दी. बैठक की अध्यक्षता विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की और संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया. संजय सिंघल सराफा करोबारी हैं और मूलरूप से सादाबाद के रहने वाले हैं. इनकी किनारी बाजार में फर्म भी है.

भावना एस्टेट में सजेगी जनकपुरी
आगरा में हर वर्ष अलग—अलग स्थानों पर सजने वाली जनकपुरी इस बार भावना एस्टेट सिकंदरा में सजेगी. रविवार को श्रीरामलीला कमेटी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. इस दौरान भावना एस्टेट से आए लोगों को 2026 की अलौकिक जनकपुरी का आयोजन करने का पत्र भी दिया गया. जनकपुरी आयोजन का पत्र मिलते ही भगवान राम व माता जानकी के जयकारे गूंजने लगे और इसके साथ ही भावना एस्टेट में आज से ही जनकपुरी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

6 अक्टूबर को निकलेगी रामबारात
आगरा में इस बार रामबारात 6 अक्टूबर मंगलवार को निकलेगी. हर वर्ष पितृपक्ष की एकादशी को रामबारात का आयेाजन होता है. इस बार 6 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और 7, 8 व 9 अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

आगरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 250 buses will travel from Agra to Mathura. 100 buses will be kept in reserve

आगरालीक्स…मूडिया पूर्णिमा मेला 23 जुलाई से हो रहा शुरू. आगरा से 250...

आगरा

Bhadhli Navami is on 22nd July, many weddings will take place during this auspicious, self-validating muhurat…#agranews

आगरालीक्स….भढली नवमी कल, अबूझ मुहूर्त में होंगी कई शादियां फिर चार महीने...

आगरा

Agra News: Married woman dies in Agra just three months after wedding…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी...

error: Content is protected !!