Tuesday , 21 July 2026
Home बिजनेस Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026
बिजनेस

Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026

32

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी क्यों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट इसके लिए जयपुर में हुए “इंटरनेशनल इंडियन वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026” में यूपी की वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने पेश किया वेडिंग रोडमैप. बताया शादियों के लिए उत्तम है उत्तर प्रदेश

राजस्थान की राजधानी जयपुर के होटल में आयोजित "इंटरनेशनल इंडियन वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 - IWTC 2026" में देश भर से आए वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, होटलियर्स और टूरिज्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भाग लिया. कॉन्क्लेव के विशेष सत्र में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश - WIA-UP ने उत्तर प्रदेश की वेडिंग इंडस्ट्री की अपार संभावनाओं को प्रस्तुत किया. वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश - WIA-UP का प्रतिनिधि मंडल संगठन के अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में इस आयोजन में प्रमुखता से शामिल हुआ. उनके साथ संगठन के महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल और एडमिनिस्ट्रेटर अनिल भी उपस्थित रहे.

अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने अपने प्रेजेंटेशन में कहा कि "उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भारत का सबसे समृद्ध प्रदेश है. यहां आने वाला हर अतिथि एक विशेष अनुभव लेकर जाता है. आगरा का ताज, अयोध्या की आस्था, काशी के घाट और प्रयागराज का संगम - ये सब मिलकर यूपी को 'वेडिंग के लिए उत्तम प्रदेश' बनाते हैं. हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश डेस्टिनेशन वेडिंग का ग्लोबल हब बने."

महासचिव संदीप उपाध्याय ने कहा, "उत्तर प्रदेश की अपनी एक अलग संस्कृति है - चाहे वो खाने का स्वाद हो या मेहमाननवाजी. आज का वैवाहिक ग्राहक उत्तर प्रदेश की इस विरासत और गर्मजोशी को बहुत पसंद करता है. वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तेजी से वेडिंग सेक्टर में आगे बढ़ रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है." उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा, "आगरा का ताज, अयोध्या का आध्यात्मिक माहौल, बनारस के घाट और प्रयागराज का पवित्र संगम - ये सभी उत्तर प्रदेश को दुनिया भर के जोड़ों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाते हैं."

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Women entrepreneurs in Agra learn financial management skills…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिला उद्यमियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर. शी विल...

बिजनेस

Pahalwan Mustard Oil: The nation’s top choice for 65 years. 100% pure and delicious

आगरालीक्स…65 वर्षों से आगरा सहित देश की पहली पसंद—पहलवान कच्ची घानी सरसों...

बिजनेस

Pahalwan Mustard Oil: A trusted traditional edible oil brand in India.

आगरालीक्स…65 वर्षों से आगरा सहित देश की पहली पसंद—पहलवान कच्ची घानी सरसों...

बिजनेस

An opportunity for Agra’s youth aged 15 to 29 to join ‘Mera Yuva Bharat’ (MY Bharat)

आगरालीक्स…आगरा के 15 से 29 साल के युवाओं के लिए मेरा युवा...

error: Content is protected !!