आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज और रामबाग चौराहे पर नगर निगम की पार्किंग में चल रहा था घपला. पुरानी पर्ची थमाकर वाहनों से की जा रही थी वसूली. एक लाख का जुर्माना लगा. अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी
आगरा नगर निगम की पार्किंग में मनमानी वसूली सहित कई शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए अपर नगर आयुक्त ने सोमवार को भगवान टाकीज चौराहा और रामबाग चौराहे पर संचालित पार्किंग का औचक निरीक्षण किया. यहां पार्किंग में ठेके की शर्तों का उल्लंघन पाया गया. पुरानी तारीख की पर्ची थमाकर वाहनों से वसूली की जा रही थी और कर्मचारी बिना आईकार्ड और ड्रेस के मिले. नगर निगम ने पार्किंग एजेंसियों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और अनुबंध कैंसिल करने की चेतावनी भी दी है.अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सोमवार को सबसे पहले भगवान टाकीज स्थित बांकेबिहारी पार्किंग पर पहुंचे. यहां उन्हें कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं. कोई भी कर्मचारी यहां मौजूद नहीं था. पार्किंग स्थल पर पुरानी रेट लिस्ट का बोर्ड लगा था और वाहन चालकों को पुरानी तिथि की पार्किंग शुल्क की पर्ची जारी की जा रही थीं. इसके बाद अधिकारियों ने रामबाग में गौरी कृष्णा के नाम से संचालित 10 पार्किंग प्वाइंट देखे, यहां सात पार्किंग स्थलों पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था. सात में से केवल दो ही पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट लगाई गई थी. कर्मचारियों के पास न तो आईकार्ड थे और न ही वे प्रॉपर ड्रेस में मिले.
एक लाख का जुर्मानाअपर नगर आयुक्त ने बताया कि बांके बिहारी पार्किंग और गौरी कृष्णा पार्किग संचालकों पर 50—50 हजार रुपये यानी कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. संचालकों को तत्काल नई रेट लिस्ट लगाने को कहा है. दोबारा लापरवाही मिलने पर अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दी है.