आगरालीक्स…आगरा के केवी स्कूल में मनाया मैंगो डे. एक्टिविटी में बच्चों ने बढ़—चढ़कर लिया भाग
आगरा के देवरी रोड, नौवरी स्थित केवी स्कूल में मैंगो डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फलों के राजा मूल्य एवं स्वास्थ्य लाभों से आम के महत्व, पोषण अवगत कराना था।
विद्यालय प्राधानाचार्य अशोक कुमार राघव एवं विद्यालय प्रबन्धक धर्मेन्द्र यादव ने सभी विद्यार्थियों एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी।